कैराना। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 शिकायतें आईं। जिनमें से चार शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कर दिया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस में अकबरपुर सुन्हैटी निवासी महिला इमराना ने अपने घरेलू बिजली के बिल को माफ कराने, नदीम अहमद निवासी मोहल्ला बिसातियान ने ट्रेडिंग कंपनी में मुनाफा देने के नाम पर आरोपी द्वारा लाखों रुपये हड़पने की शिकायत की। शाकिर निवासी बरनावी ने ईंट भट्ठा लेबर पर पेशगी के रुपये लेने के बाद काम नही करने की शिकायत की। डीएम ने मौजूद सभी अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत का शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं को धरातल पर उतरने एवं पर्यावरण बचाओ के लिए भी जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अभिषेक झा, सीएमओ संजय अग्रवाल, एसडीएम स्वप्निल यादव, नायब तहसीलदार गौरव सांगवान सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।