शामली। जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि कोरोना के छह मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 70 हो गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव पेलखा निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति और गांव खोड़समा निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। चारों लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। शनिवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।