थानाभवन। मोहल्ला शाहविलायत निवासी मैनपाल सोमवार सुबह किसी काम से हाइवेे से गुजर रहा था। जैसे ही वह कस्बे के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने पहुंचा तो उसी समय सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इस दौरान मैनपाल और दूसरी बाइक सवार जावेद निवासी अस्पताल कॉलोनी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, सहारनपुर के कस्बा जड़ौदा पांडा निवासी रेखा देवी अपने बेटे मुकुल के साथ बाइक पर गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भाटूखेड़ी रिश्तेदारी में गई थी। सोमवार सुबह के समय रिश्तेदारी से वापस लौटते वक्त जैसे ही वह ऊन मार्ग स्थित अंडरपास के समीप पहुंचे तो उसी समय गड्ढा आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। जिससे दोनों घायल हो गए।