फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत एक महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव जसाला के निकट कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जनपद बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव बसौली निवासी यासीन पुत्र सिद्दीकी अपने भाई अय्यूब व परिवार के ही इरफान व महिला तैय्यबा के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शामली से बृहस्पतिवार रात गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर चालक क्षेत्र के गांव जसाला के निकट पहुंचे तो दिल्ली की ओर से जा रहे कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। आरोपी चालक कैंटर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने चारों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें