फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। चौसाना बिड़ौली मार्ग पर सोमवार की देर शाम जिजौला गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक सवारों की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। नाईनगला नवीन निवासी एहसान (31) व जीशान (26) पुत्र मोहुजुद्दिन तथा समीर (17) पुत्र जाहिद हरियाणा में भट्ठे पर काम करके वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही जिजौला पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे बल्ला माजरा निवासी बाइक सवार अनीस पुत्र जाहिद के साथ टक्कर हो गई। जिसमें चारों बाइक सवारों को गंभीर चोट आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चौसाना पुलिस ने चारों को प्राथमिक उपचार दिलाते हुए सीएचसी ऊन भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें