फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार सौ साल पुराना बरगद का पेड़ काटा, खेत मालिक पर मुकदमा

Thu, 07 Sep 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी गांव में काटा गया चार सौ साल पुराना बरगद का पेड़। मौके पर खड़ी ग्रामीण
विज्ञापन
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव के जंगल में खड़े वन विभाग के लगभग चार सौ साल पुराने बरगद के पेड़ को बिना अनुमति के कुछ लाेगों ने काट डाला। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्राम प्रधान के पति ने काम रुकवा दिया। उसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्व विभाग की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


हसनपुर लुहारी गांव के जंगल में इंदरगढ़ माजरा गांव के समीप एक पेड़ खड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार यह पेड़ लगभग 400 सौ साल पुराना है। पूर्व में जब चकबंदी हुई तो यह पेड़ ग्रामीण यामीन के खेत में आ गया। उस समय वन विभाग ने इसकी नीलामी करते हुए पेड़ की कीमत 35 सौ रुपये तय की थी, लेकिन किसी ने भी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। बुधवार सुबह ग्राम प्रधान के पति सलीम कुरैशी को जानकारी मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से पेड़ की कटाई कर रहे हैं। सलीम मौके पर पहुंचे और पेड़ काटने वाले लोगों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद ठेकेदार व मजदूर अपने औजार लेकर मौके से फरार हो गए।
उधर जानकारी मिलने के बाद वन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। जांच के बाद वन विभाग के दरोगा सोनू कुमार ने बताया कि मामले में खेत के मालिक की भूमिका संदिग्ध नजर आई। इसके बाद खेत मलिक यामीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। प्रधान के पति सलीम कुरैशी ने बताया कि खेत मालिक की शह पर ही पेड़ को काटा जा रहा था। कादरगढ़ चौकी प्रभारी विक्रम भाटी ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की और अपनी जांच रिपोर्ट वन विभाग की टीम को सौंप दी है। आगे की कार्रवाई वन विभाग के स्तर से ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें