फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार छात्राओं ने नेट व जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 4 छात्राओं ने नेट व जेआरफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। घसौली गांव की शिवानी राठी पुत्री जगपाल राठी तथा असदपुर जिड़ाना की मनीता पुत्री चतरसिंह ने हिंदी से नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर जेआरएफ की अर्हता प्राप्त की है। जबकि जिड़ाना की ही पूजा पुत्री ब्रजपाल सिंह ने हिंदी से तथा एलम की साक्षी पंवार पुत्री मदनपाल पंवार ने संस्कृत विषय से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। साक्षी एवं मनीता स्नातक स्तर पर अपने अपने शैक्षिक सत्र में महाविद्यालय की टॉपर भी रही है। जबकि मनीता एवम पूजा ने तो विश्वविद्यालय वरीयता सूची में भी द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की उपलब्धि से समस्त महाविद्यालय परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासी उत्साहित एवं गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें