फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.46 करोड़ की लागत से पेयजल योजना का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गांव हरड़ फतेहपुर में 5.46 करोड़ की लागत से बनने वाली 2.5 लाख लीटर क्षमता की पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। इस दौरान सुरेश राणा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना की भी जानकारी दी।
हर घर जल मिशन के तहत गांव हरड़ फतेहपुर में शिलान्यास कार्यक्रम में सुरेश राणा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में विकास की बहार है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, बिजली पर्याप्त मिल रही है। कैराना में जल्द ही पीएसी कैंप बनने वाला है। बंतीखेड़ा में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से बिजलीघर बनकर लगभग तैयार है। जनपद में 5-5 नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश में कुछ जिले वीआईपी होते थे, लेकिन आज शामली जैसे छोटे जिले में भी हजारों करोड़ रुपये की विकास की परियोजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर उनके हितों में योजनाएं चला रही है। पहले महिलाओं का सड़कों पर निकलना दुश्वार हो रहा था। अब सुबह चार बजे लड़कियां सड़कों पर दौड़ लगाती नजर आती हैं। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था का पता चलता है। इस दौरान गौतम प्रधान, बृजेश प्रधान, संजीव कुमार, कर्ण सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, धर्मपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें