शामली कलेक्ट्रेट के पास रेस्टोरेंट में सीसी टीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी व अन्य लोग । संवाद
शामली। शुक्रवार को दोपहर एक बजे तहसील के बराबर में रेस्टोरेंट में बैठकर चाय पीने के दौरान पूर्व फौजी हरेंद्र कुमार का बैग दो चोरों ने चोरी कर लिया। बैग में साढ़े चार लाख रुपये थे। बाद में पूर्व फौजी को मामले का पता लगा। आरोपी चौराहे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भिक्का माजरा गांव निवासी हरेंद्र सिंह ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव में ही मकान का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार को दोपहर के समय शामली तहसील में खतौनी निकलवाने के लिए आया था। कर्मचारी ने दोपहर एक बजे के बाद खतौनी लेने आने की बात कहीं। इस दौरान वह तहसील के बराबर में रेस्टोरेंट में जाकर चार पीने लगा। बैग को मेज के नीचे रख दिया। चाय पीकर जैसे ही बैठ उठाया चाहा तो बैग नहीं मिला। आसपास भी तलाश किया मगर बैग का कोई पता नहीं लग सका। बैग में साढ़े चार लाख रुपये थे। बाद में चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे उसमें दो युवक बैग को ले जाते दिखाई दिए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों की तलाश में कई स्थानों पर खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं सकी। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बैंक से ही पीछे लग गए थे चोर
पूर्व फौजी ने बताया कि उन्होंने शामली की वर्मा मार्केट में कैनरा बैंक से मकान निर्माण के लिए रुपये निकलवाए थे। आशंका जताई जा रही है कि चोर बैंक से ही पूर्व फौजी के पीछे लग गए और मौका देखते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की उम्र 19 से लेकर 22 साल के बीच बताई जा रही है।