शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जनपद में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों को लेकर समीक्षा करते हुए पूर्व मंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि पूर्व मंत्री के प्रयासों से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम पूर्व एमएसडीपी योजना में जनपद में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज भूरा, ग्रामीण पाइप पेयजल योजना सोहजनी उमरपुर, ग्रामीण पाइप पेयजल योजना इस्सोपुर खुरगान, राजकीय इंटर कॉलेज हरड़ फतेहपुर, राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज हरड़ फतेहपुर, राजकीय महिला आईटीआई पिंडोरा, राजकीय इंटर कॉलेज हसनपुर लुहारी, राजकीय इंटर कॉलेज पट्टी मसावी के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है। बैठक में डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एसडीएम शामली विशु राजा, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. हरेंद्र सहित समस्त कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद