शामली। थानाभवन कस्बे में शनिवार की देर शाम श्रीबालाजी धाम में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव संकीर्तन में प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपनी पत्नी नीता राणा के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने जागरण का दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। भजन गायकों ने हनुमान जी का गुणगान किया। रविवार को थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी आम जनता की शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण कराएं। आम जनमानस को होने वाली असुविधाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।