फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फीस वृद्धि पर पुनर्विचार के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन

Mon, 11 Dec 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा स्नातक में परीक्षा फीस में दोगुनी से ज्यादा वृद्धि करने के विरोध में विद्यार्थियों के चल रहे धरना प्रदर्शन को देखते हुए कुलपति ने फीस वृद्धि पर पुनर्विचार करने के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्ष शामली जिले के राजकीय महाविद्यालय कांधला की प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी को बनाया गया है।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति की तरफ से गठित समिति में अध्यक्ष प्रमोद कुमारी के अलावा गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन सहारनपुर के प्राचार्य प्रोफेसर ओमकार सिंह, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, उप कुलसचिव, तारा चंद्र वैदिक पुत्री कॉलेज मुजफ्फरनगर की छात्रा निकिता, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन के छात्र पराग पंवार और महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर के छात्र शुभम गोयल को सदस्य नियुक्त किया है। कुलपति ने समिति से अनुरोध किया है कि अतिशीघ्र बैठक कर अपनी संस्तुति कुलपति को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें