फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में और तेंदुआ तो नहीं तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कांधला। जिले में और तेंदुआ तो नहीं है, इसकी जांच में वन विभाग की टीम जुट गई है। वहीं सुन्ना गांव के जंगल में खेत में जाल लगाने वाले की भी तलाश की जा रही है। उधर, देर रात रेस्क्यू किए गए तेंदुए को शिवालिक के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के सुन्ना गांव के जंगल में खेत में लगे जाल में तेंदुआ फंस गया था। जिस पर शामली और मेरठ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार और उनकी टीम के सदस्यों ने तेंदुए को सहारनपुर के पास शिवालिक के जंगल में छोड़ दिया। राजेश कुमार ने बताया कि जिले में और तेंदुआ नहीं होने की सूचना है। फिर भी दो टीमों को लगाया गया है, जो सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू करेंगी। इसके अलावा खेत में किसान ने जाल लगाया था या फिर शिकारी ने यह जांच शुरू कर दी है। अज्ञात में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें