फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल की टीम विजेता को किया सम्मानित

विज्ञापन
शामली बीएसएम स्कूल में सम्मानित फुटबॉल टीम के छात्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बीएसएम स्कूल में स्कूल फुटबॉल टीम के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

15 नवंबर से 17 नवंबर 2019 को भारतीय खेल संघ द्वारा ‘इंडियन स्पोर्ट्स नेशनल गेम्स 2019’ का आयोजन देहरादून उत्तराखंड के परेड मैदान में किया गया। जिसमें बीएसएम स्कूल की अंडर 19 वर्ग की फुटबॉल टीम ने 20 टीमों के मध्य प्रतिभाग कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का सम्मान बढ़ाया। द्वितीय स्थान पर इस फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को रजत पदक प्रदान किए गए। सोमवार सुबह चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर और पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मनोज मलिक, नीरज कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें