फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न करे खाद्य सुरक्षा विभाग

Wed, 15 Feb 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर बुधवार को व्यापारियों ने खाद्य निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह के साथ बैठक की। प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल की आचार संहिता के अनुरूप हम किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट करने की स्थिति में व्यापारियों को कभी सहयोग नहीं करते। यदि विभागीय अधिकारी व्यापारियों को सही काम करने के बावजूद परेशान करेंगे तो यह उचित नहीं होगा।
उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं खाद्य निरीक्षक के समक्ष रखी। नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही फूड लाइसेंस बनवाने के लिए एक कैंप आयोजित किया जाएगा। जिसमें व्यापारियों के छोटे और बड़े सभी प्रकार के लाइसेंस बिना किसी परेशानी के बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने होली पर बिकने वाली रंगीन कचरी और फास्ट फूड के ठेले पर सॉस में जानलेवा रंगों का इस्तेमाल करने पर चिंता व्यक्त की। प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष चंद धीमान ने कहा कि सभी फास्टफूड बेचने वाले छोटे दुकानदारों को भी बैठक में आमंत्रित कर खाद्य पदार्थों में तेज रंगों के स्वास्थ्य में हानिकारक होने संबंधी जानकारी दी जाएगी। बैठक में नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, नरेश चंद्र, गौरव गर्ग, राजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें