भोजन माताओं ने की समस्याओं के निस्तारण की मांग
शामली, कांधला। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल में मिड-डे मील तैयार करने वाली भोजन माताओं ने अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव गंगेरू के कंपोजिट विद्यालय में उन्होंने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ के संयोजक ब्रिजेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से 15 सौ रुपये प्रतिमाह मानदेय लेकर सेवाएं दे रही हैं। बढ़ती महंगाई के बीच भी अपने इस मानदेय को लेकर परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। ऐसे में भी उनका मानदेय समय से नहीं मिल पाता है। जिसके चलते उनके परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अवशेष मानदेय भी समय से नहीं दिया जाता है। जिसे लेकर विद्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है। उन्होंने अवशेष मानदेय व प्रतिमाह मानदेय देने व अन्य समस्याओं के निराकरण कराने की मांग की। इस दौरान ज्ञापन देने में कुसुम, बबीता, सुमन, अंबाला, मुनेश, बबीता, शर्मिला, पूजा सहित उपस्थित रही।