शामली में महिला थाना प्रभारी को बंदियों के लिए कंबल सौंपती लायनेस क्लब दोआब की सदस्य।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बुधवार को लायनेस क्लब दोआब की ओर से कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को खाद्य सामग्री एवं कंबल वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष रश्मि गर्ग के साथ क्लब की सदस्यों ने 51 कंबल, नकद राशि एवं खाद्य सामग्री प्रदान की। इसके बाद क्लब सदस्यों ने महिला थाने में जाकर बंदी गृह में बंद लोगों के लिए 11 कंबल महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी को दिए। मौके पर क्षेत्रीय चेयरपर्सन सीमा गर्ग, सचिव स्नेहा गर्ग व कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल, शिखा गोय, नीतू वत्स आदि मौजूद रहीं।