फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चौधरी चरण सिंह के आदर्श जीवन में अपनाएं

विज्ञापन
कांधला में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने रविवार को टिटौली गांव में अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से चौधरी चरण सिंह के आदर्श जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

टिटौली गांव में अंकित मढान के बनाए खेल मैदान में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार दोपहर चौधरी जयंत सिंह प्रतिमा के अनावरण को पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौधरी जयंत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुए नरसंहार के बाद सरकार ने अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया है। अब किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की बात की जा रही है, लेकिन इस सरकार का कोई यकीन नहीं है। अग्निवीर योजना को उन्होंने रद्द करने की मांग की।
तवांग की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने सदन की कार्रवाई के बीच भी महत्वपूर्ण घटना की जानकारी नहीं दी। इस पर चर्चा करने से भी सरकार को बचना नहीं चाहिए। बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर कहा कि सरकार को पाकिस्तान के राजदूत को बुलाकर अपनी आपत्ति दर्ज करनी चाहिए थी, लेकिन ये लोग ऐसा नहीं करेंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी आरक्षण का मुद्दा सुलझने पर इस विषय में कुछ कहा जाएगा। मौके पर विधायक अशरफ अली खान, प्रसन्न चौधरी, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, ऋषिराज राझड़, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह, राजू तोमर सिरसली, रविंद पंवार, हरिकिशन मलिक, डॉ. हरेंद्र वर्मा, परमेंद्र सिंह नंबरदार, नरेंद्र मढान, अंकुर तोमर, अंकुश तोमर, गौरव कालखंडे, प्रवीण मढान, सुनील मलिक कुड़ाना, डॉ. मुबारक अली, आशुतोष पंवार, सोहनपाल सिंह, विकास धीमान आदि मौजूद रहे।
---------
कांधला में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कांधला। शामली जाते समय राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का कस्बा आगमन पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेता राजन जावला, राहुल मलिक, अरविंद पंवार, बसंत तोमर, सतवीर पंवार, योगेश भभीसा, तरसपाल मलिक मौजूद रहे।

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह मे?- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें