फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ विषय पर विचार गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में रेंजर्स प्रभारी डॉ. दीप्ति चौधरी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी कानूनों एवं नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। डॉक्टर सीमा सिंह के छात्राओं को अपने परिवारों एवं आसपास के लोगों को यातायात नियमों एवं कानूनों के विषय में जागरूक करने तथा उनका पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। विचार गोष्ठी के बाद सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें समाना बतूल, मनु, स्वाति शर्मा आदि छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज के जीवन की एक बहुत बड़ी चुनौती हैं। हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए शुरुआत अपने परिवार से करनी चाहिए और सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें