फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ठंड बढ़ी

Tue, 05 Dec 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कोहरे में साइकिल पर स्कूल जाते छात्र
विज्ञापन
शामली। कोहरे और ठंड का कहर निरंतर जारी है। सुबह के समय कोहरे का आगाज होते ही वाहनों की रफ्तार कम हो गई और वाहनों का आवागमन भी कम रहा। वहीं छात्र-छात्राएं भी कोहरे व ठंड में स्कूल जाते दिखाई दिए और लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जनपद में ठंड जारी है और ठंड के साथ ही कोहरा भी शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह कोहरे का असर ज्यादा दिखाई दिया। सुबह के समय कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को रोक दिया और जगह-जगह वाहन खड़े रहे। कोहरे के कारण वाहनों का आवागमन भी कम रहा। जैसे जैसे समय बीतता है तो कोहरे का असर कम हो जाता है। सूर्यदेव के दर्शनों के चलते कोहरा छट गया था। वातावरण कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। दिन निकलने के बाद भी कोहरे की स्थिति देखकर लग रहा था कि शायद ही सूर्यदेव के दर्शन नहीं होंगे, लेकिन बाद में भगवान सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए थे, जिससे मौसम में गर्माहट महसूस की गई और लोगों को ठंड से राहत मिली।

शामली कोहरे में साइकिल पर स्कूल जाते छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें