फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात में छाया कोहरा, दिन में नहीं निकली धूप, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर सुबह सात बजे कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रात में घना कोहरा छाया रहा और दिनभर धूप नहीं खिली। शीत लहर चलने से ठिठुरन बनी रही। कंपकंपी वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों में दुबके रहे और सड़कों व बाजारों में आवाजाही कम रही। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन

जिले में अभी ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। रविवार रात को घना कोहरा छाये रहने से दृष्यता आठ मीटर से भी कम रही। कोहरे की वजह से रात में सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंग-रेंगकर चलते रहे। सोमवार सुबह के समय आसमान में बादल छाये रहे और धुंध सी छायी रही। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन न होने से धूप नहीं निकली। हवा चलने से शीत लहर का प्रकोप बना रहा, जिससे ठिठुरन बनी रही। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। जो लोग घरों से बाहर निकले, वह गर्म और ऊनी कपड़ों में लिपटकर निकले ताकि ठंड से बचा जा सके। सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही। जिले में रात और दिन के तापमान में गिरावट आई है। रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से गिरकर चार डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
ठिठुरते हुए कालेज पहुंचे विद्यार्थी
शामली। जिले मेें सोमवार को कक्षा नौ से 12 तक के कालेज खुले। सुबह के समय विद्यार्थी ठंड में ठिठुरते हुए विद्यार्थी कालेज पहुंचे। पिछले सप्ताह मंगलवार से विद्यालयों में ठंड की वजह से प्रशासन ने छुट्टी कर रखी थी। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय प्रशासन ने मंगलवार तक बंद रखने के आदेश दिए हुए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया हुआ है।

ामली कैराना रोड पर सुबह सात बजे कोहरे में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

ौमली सर्दी में गूजरती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में गुजरती युवती- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें