फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पांच वर्षीय बालक की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
कैराना में बालक की मौत पर विलाप करती महिलाए - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पांच वर्षीय बालक की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन

शामली, कैराना। मौसी की शादी में ननिहाल में आए पांच वर्षीय बालक की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला इकबालपुरा निवासी स्व. रईस की बेटी की मंगलवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रईस का बड़ा दामाद दिलशाद निवासी कांधला भी पत्नी व बच्चों के साथ आया हुआ था। शादी समारोह संपन्न होने के बाद परिवार यहीं पर रुक गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे दिलशाद का पुत्र आशियान (5) मकान की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे फर्श पर गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। इस दौरान मृतक के मामा इमरान ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिसके बाद बिना पोस्टमार्टम शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छत पर चहारदीवारी न होने से हुआ हादसा
शादी समारोह संपन्न होने के बाद परिजन घरेलू कार्य निपटाने में व्यस्त थे। जबकि बच्चे छत पर खेल रहे थे। इस मकान की छत पर चारदीवारी भी नहीं थी। जिसके चलते आशियान छत से गिर गया। इसके बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें