फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षक बनने पर एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

विज्ञापन
शामली निरीक्षक के पद पर चयनित हुए नेमचंद को स्टार लगाते एसएसपी अभिषक व एएसपी ओपी सिंह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले के पांच उप निरीक्षकों को मिली पदोन्नति
विज्ञापन

शामली। जिले में तैनात पांच उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने हैं। एसएसपी अभिषेक ने निरीक्षक बनने पर उन्हें बधाई दी।
पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जनपद शामली से पांच उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर प्रोन्नति दी गई है। निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले उप निरीक्षकों में कैराना कोतवाली में तैनात राजकुमार चंदेल, थाना झिंझाना में नेमचंद और मुकेश कुमार, थाना बाबरी में अजयवीर सिंह और अंगुल छाप ब्यूरो में तैनात अनुराग गौतम शामिल हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अभिषेक, एएसपी, ओपी सिंह और एडीएम संतोष कुमार सिंह ने जनपद के प्रोन्नति पाए सभी उपनिरीक्षकों को बधाई दी और भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की कामना की। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि इस प्रोन्नति प्रक्रिया से निश्चित रूप से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा और अधिक मनोयोग से कार्य करेंगे। इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें