फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दहेज में पांच लाख, कार न मिलने पर महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-न्यायालय के आदेश पर पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दहेज में पांच लाख व कार न मिलने पर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तरफ से न्यायालय के आदेश पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सरवरपीर कालोनी निवासी तरन्नुम ने न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2018 को आमिर उर्फ बुटी निवासी गांव खानपुर तिगड़ी नई दिल्ली के साथ शामली में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज कम लाने के ताने देकर उसका शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे और दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 20 अक्तूबर 2022 को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में आ गई। आरोप है कि इसके चार दिन बाद 24 अक्तूबर 2022 को ससुराल वाले उसके घर में जबरदस्ती घुस गए और पांच लाख रुपये व कार की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर उसके माता पिता और मोहल्ले के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की तहरीर कोतवाली में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस कारण उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में पति आमिर, सास अनीसा, ससुर अली मोहम्मद, ननंद सद्दो व रुकसार, ननदोई ताहिर व आशु, जेठ जान मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें