फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में दो सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जनपद बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव बिराल निवासी मुमताज मंगलवार को अपनी पत्नी सरवरी के साथ बाइक से कस्बे में दवाई लेने के लिए आए थे। दवा लेकर दंपती वापस जा रहा था। कस्बा एलम के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गया। उन्हें कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं, दूसरी और कस्बा एलम में श्मशान घाट के निकट ट्रैक्टर और स्कार्पियो की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार चालक विकार, महिला रईसा व सुमैय्या निवासी बंतीखेड़ा थाना बाबरी घायल हो गईं। सूचना पर एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। इन्हें भी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि दोनों में से किसी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें