फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर में पांच घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वैन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर में पांच घायल
विज्ञापन

चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग पर खोड़समा गांव के निकट गंगोह निवासी कार सवार पांच लोग सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हादसे में घायल हो गए। कार सवार लोग करनाल स्थित अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन कराने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया।
गंगोह थाना क्षेत्र के गांव तरडक निवासी जगत सिंह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ रविवार सुबह हरियाणा के करनाल में आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए जा रहे थे। जैसे ही चौसाना क्षेत्र के खोड़समा गांव के निकट पहुंचे, तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जगत सिंह, अनिल, खिजले सिंह व दो अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जबकि चौसाना से खोड़समा की दूरी चार किमी है। इसके बाद ग्रामीणों अपने वाहनों से पीड़ितों को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी का कहना है कि ग्रामीणों का आरोप गलत है। हम लोग मौके पर पहुंचे थे और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया, जबकि चालक फरार हो गया था। पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली, जिस कारण अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें