कैराना। सड़क चौड़ीकरण का कार्य होने के कारण बृहस्पतिवार को विद्युत निगम द्वारा लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इस कारण कस्बे के कई मोहल्लों की विद्युत सप्लाई पांच घंटे तक बंद रहेगी। उपखंड अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि 28 मई को नगर पालिका द्वारा कांधला तिराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य व विद्युत विभाग कर्मचारियों द्वारा लाइन शिफ्ट का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 5 बजे से 10 बजे तक मोहल्ला आलकला, दरबार खुर्द, कायस्थवाड़ा, दरबार कला, पानीपत रोड, गुलशन नगर, चौक बाजार, बेगमपुरा, जुड़वा कुआं, गुंबद, अलीपुर रोड व पीरजादगान आदि मोहल्लों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।