फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमित मिले, छह मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि छह मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है, रोजाना नए केस मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में पांच लोग आरटीपीसीआर की जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें गांव टोडा में 59 वर्षीय व्यक्ति और भमेड़ी में 65 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा अन्य तीन लोग संक्रमित पाए गए। पूर्व में मिले कोरोना के छह मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या 19 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक इस महीने लगभग 80 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें