कैराना। तहसील में संपूर्ण समधान दिवस में 43 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कराया गया। एसडीएम देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में बाबू निवासी बल्हेडा और नासिर निवासी चौतरा ने अवैध रेत खनन की शिकायत की। शौकीन निवासी गांव जंधेडी ने गांव में साफ सफाई नहीं होने की शिकायत की। नईम निवासी गंगेरू ने कब्रिस्तान की भूमि और दीपक निवासी फतेहपुर ने चक रोड पर अवैध कब्जों की शिकायत की। खुरगान निवासी प्रवेज आलम ने गांव में खेल स्टेडियम बनवाए जाने की मांग की। इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण सिंह के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।