-परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
फोटो
शामली। लांक गांव स्थित श्री सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा-10) में वासु ने 81.78 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 79.85 प्रतिशत अंकों के साथ ईशा द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर रही वंशिका ने 77.43 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा-12) में निगम ने 62 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशुल द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहे। पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा-9) में अनुराधा ने प्रथम, प्रिंस ने द्वितीय और वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा-11) में अंकित शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश कुमार कुमार ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट 84 प्रतिशत रहा। आचार्य संदीप कुमार शर्मा, आचार्य अखिलेश कुमार, निरंजन व हरिओम आदि मौजूद रहे।े