-देवी उमरा कौर कॉलेज में आरोग्य मित्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत आरोग्य मित्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रथम उपचार की जानकारी दी गई।
आरोग्य भारती की तरफ से मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ धन्वंतरी स्तवन से हुआ। प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने अतिथियों का पटका पहना कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मेरठ प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. राज तायल ने विद्यार्थियों को प्रथम उपचार व किशोर विकास विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। मेरठ प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर रामअवतार तायल ने योग व स्वास्थ्य का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. जगमोहन सिंघल ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली बनाने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।