फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। नाईनंगला नवीन में पुलिस ने जंगल में तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। मौके से पकड़ा गया आरोपी टॉप टेन की सूची में शामिल है।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव नाईनंगला नवीन के जंगल में तमंचा फैक्टरी संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान वहां पुलिस को कई बने हुए और अधबने तमंचे मिले। मौके से पुलिस ने अलीशान पुत्र अब्बास निवासी औदरी को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने आठ तमंचे, एक नली बंदूक, एक एयरगन, पांच स्टील के पाइप, चार स्टील की नाल, तमंचे के गुटखे, ड्रिल मशीन व तमंचा बनाने के अन्य उपकरण, गैस सिलिंडर, कार बरामद की है। पुलिस ने मुताबिक मौके से गिरफ्तार अलीशान के खिलाफ कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। वह टॉपटेन की सूची में शामिल है। आरोपी का चालान कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें