फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फैक्टरी में बनाए जा रहे थे चोरी से पटाखे

विज्ञापन
कैराना के बधुपुरा में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कैराना। गांव बधुपुरा के पास बंद पड़ी पटाखा फैक्टरी में चोरी से पटाखे बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और बड़ी मात्रा में बारूद और तैयार पटाखे बरामद किए हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फैक्टरी के गेट पर सील लगा दी।
विज्ञापन

गांव बधुपुरा से टपराना जाने वाले मार्ग पर शामली निवासी हाजी शौकत के नाम पर पटाखा फैक्टरी थी। पूर्व में हाजी शौकत की मृत्यु हो जाने पर प्रशासन ने फैक्टरी का लाइसेंस रद्द कर दिया था। इसके बावजूद हाजी शौकत के दो बेटे चोरी से फैक्टरी में बिना परमिशन के पटाखे तैयार करा रहे थे। मंगलवार शाम पुलिस ने सूचना पर पटाखा फैक्टरी पर छापा मारा लेकिन आरोपी फैक्टरी गेट का ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो वहां काफी मात्रा में बारूद और तैयार पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से 90 किग्रा बारूद, 25 किग्रा गंधक और काफी मात्रा में फुलझड़ी व तैयार पटाखे बरामद किए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बधुपुरा में पटाखा फैक्टरी मालिक की मृत्यु हो गई थी। उसके दो बेटे बिना अनुमति पटाखे बनाने का काम करते थे। आरोपी मौके से फरार हो गए। काफी मात्रा में बारूद और पटाखे बरामद किए गए हैं। बारूद की जांच के लिए सहारनपुर से टीम लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें