फायर सर्विस टीम ने राजकीय भवनों का किया फायर ऑडिट
शामली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि अग्नि सचेतक तैयार कर प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया बुधवार को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी आलोक सिंह व फायर सर्विस टीम ने ऊन ब्लॉक क्षेत्र में 65 अग्नि सचेतकों को पंजीकृत करते हुए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। अग्नि सचेतकों को प्रथम चरण में तीन दिन लगातार अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय भवनों के फायर ऑडिट एवं प्रशिक्षण का विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें डीएम कार्यालय, एसडीएम सदर कार्यालय, तहसील कार्यालय शामली, ब्लॉक कार्यालय शामली, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय, कोतवाली परिसर आदि भवनों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का फायर ऑडिट करते हुए प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सभी ब्लाक में चलाया जाएगा।