फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा का अस्पतालों में दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में द्वितीय अधिकारी और फायर सर्विस टीम ने तीनों तहसील क्षेत्रों में विभिन्न अस्पतालों फायर ऑडिट किया और अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण अभियान चलाया। फायर ऑडिट में पाई गई कमियों को दुरुस्त कराने के दिशा-निर्देश दिए गए। सदर तहसील क्षेत्र में देव हॉस्पिटल, सिटी आई हॉस्पिटल, डॉ. मुकेश गर्ग नर्सिंग होम, ग्लोबल हॉस्पिटल, संवेदना हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हॉस्पिटल में अभियान चलाया। कैराना तहसील क्षेत्र के अनुभव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, पंवार नर्सिंग होम, जीवन रक्षा हॉस्पिटल, रैंकर हॉस्पिटल, सीएचसी कांधला में और ऊन तहसील क्षेत्र में माधवा हेल्थ केयर सेंटर, सीएचसी, खान क्लिनिक, मेड स्किन हॉस्पिटल थानाभवन में अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें