थानाभवन। कुतुबगढ़ गांव के ग्रामीणों ने फाइनेंस कंपनी के नाम पर गांव के 60 लोगों सेे एक लाख 20 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ निवासी अनुज सैनी, विक्रम, सोनू प्रजापति, विपिन, भूरा, सुशील कुमार, प्रमोद पाल, अरूण, काला, सोनू आदि ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले दो युवकों ने जलालाबाद में लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से कंपनी बनाई। उक्त लोगों ने उनके गांव आकर कहा कि वह उन्हें आसान किश्तों पर लोन उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए उन्होंनेे इच्छुक लोगों से दो-दो हजार रुपये मांगे। इस पर गांव के 60 लोगों ने दो-दो हजार रुपये एकत्र कर कुल एक लाख 20 हजार उन लोगों को दे दिए, बताया कि इसके बाद तय अवधि के बावजूद उन्हें लोन नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंनेे फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर पहुंचकर देखा तो वहां से कंपनी गायब मिली। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि गांव के लोगों की ओर से तहरीर आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।