फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ने पर कांवड़ियों के बीच मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर बाइक भिड़ने पर डाक कांवड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह कांवड़ियों को समझाकर आगे के लिए रवाना किया। कांवड़ियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सात बजे डाक कांवड़ियां अपने वाहनों से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत की तरफ जा रहे थे। जब वे वीवी इंटर कॉलेज रोड पर फव्वारा चौक से पहले पहुंचे तो अलग-अलग स्थानों के डाक कांवड़ियों की बाइक आपस में भिड़ गई। बाइक भिड़ने पर कांवड़ियों के बीच आपस मेें कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की सरेआम मार्ग पर कांवड़ियों के बीच मारपीट, लात घूसे जमकर चले। इस दौरान हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाकर किसी तरह शांत किया और उन्हें आगे के लिए रवाना किया। कांवड़ियों के बीच मारपीट के दौरान लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें