फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में बढ़ रहा बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ऊन/बाबरी/जलालाबाद/झिंझाना/कांधला। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा बुखार के मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार के मरीज बढ़ना बता रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अस्पतालों में बुखार के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। उधर, जिले में अब तक बुखार से सात लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी तक बुखार से कोई मौत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

सीएचसी शामली में करीब 600 मरीज आए। इनमें सबसे ज्यादा 150 मरीज बुखार के पाए गए। इसके अलावा 100 के आसपास नजला, खांसी के मरीज आए। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. उपकार मलिक, डॉ. बिजेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट मनोज कुमार और एलटी की ड्यूटी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के दौरे के कारण हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल गांव अट्टा में लगी थी। सीएचसी में डॉ. सुनीता यादव, डॉ. उदित भटनागर, डॉ. मंजीत कौर, डॉ. सुनीता वर्मा व डॉ. प्रियंका ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। उप मुख्यमंत्री का जिले में आने का कार्यक्रम रद होने पर दोपहर 12 बजे सभी चिकित्सक वापस आ गए थे।
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर यहां से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राम निवास की हेलीपैड पर और डॉ. राघव अग्रवाल की जिला अस्पताल में बनाए गए सेफ हाउस में ड्यूटी रही। इसके अलावा डॉ. लविश, डॉ. अनुपम सक्सेना की ड्यूटी रही। जिला अस्पताल में डॉ. राघव ने हड्डी के मरीजों को उपचार दिया। बाद में डॉ. रामनिवास व अन्य चिकित्सक भी पहुंच गए थे। दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने के कारण मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। जिला अस्पताल में 1033 नए और करीब 300 पुराने पर्चे वाले मरीज आए। इनमें करीब 400 मरीज बुखार, नजला व खांसी के आए। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सभी चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
विज्ञापन

ऊन सीएचसी पर सबसे अधिक बुखार, नजला-जुकाम, त्वचा रोग के मरीज आ रहे हैं। दोपहर एक बजे तक 235 मरीजों ने पंजीकरण कराकर पर्ची बनवाई। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में संक्रमण बढ़ जाते हैं। सीएचसी में डॉ. संजू दहिया, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश भारती, तेजवीर मौजूद मिले।
बाबरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार व एलर्जी के मरीज ज्यादा आए। दोपहर एक बजे तक 68 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद फार्मासिस्ट नितिन त्यागी ने बताया कि बरसात के मौसम में सबसे अधिक वायरल संक्रमण के साथ एलर्जी के मरीज बढ़े हैं।
जलालाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नजला, बुखार, एलर्जी के मरीज रहे। दोपहर एक बजे तक 80 मरीजों की डॉ. विक्रम ने जांच की और फार्मासिस्ट धीरज कुमार द्वारा दवाई दी। डॉ. विक्रम ने बताया कि बदलते मौसम के चलते बुखार, नजला व एलर्जी के मरीजों की संख्या ज्यादा रही है।
झिंझाना सीएचसी पर सबसे अधिक बुखार और एलर्जी के मरीज रहे। दोपहर साढ़े 12 बजे तक 205 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। चिकित्सक अशोक सैनी ने बताया कि बरसात के मौसम में सबसे अधिक वायरल संक्रमण के मरीज के साथ एलर्जी के रोगी बढ़े हैं।
कांधला क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एलम पर बुखार, एलर्जी, खांसी, जुकाम के मरीज ज्यादा रहे। दोपहर एक बजे तक 50 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। डाॅ. रविंद्र सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में वायरल बुखार और एलर्जी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।

सीएचसी में आधा घंटा बाधित रही बिजली, एक्सरे के मरीज रहे परेशान

सीएचसी में मंगलवार को करीब आधा घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रहने से एक्सरे कराने आए मरीज परेशान रहे। एक्सरे कराने आए फुरकान, कुसुम व दीपू ने बताया कि पहले तो मरीजों की भीड़ होने के कारण एक्सरे कराने का नंबर नहीं आया। इसके बाद बिजली जाने से एक्सरे नहीं हो रहे हैं, जिस कारण इंतजार करना पड़ रहा है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक ने बताया कि कुछ देर के लिए बिजली चली गई थी। बिजली आने पर सभी के एक्सरे हुए। एक दिन में 80 से 90 एक्सरे होते हैं।



जिले में बुखार से सात की मौत, स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में कोई नहीं

शामली। जिले में पिछले करीब 20 दिन में बुखार से सात लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने 28 अगस्त को नया गांव निवासी महिला ललिता की शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। इसके बाद कैराना के गांव बदलूगढ़ निवासी महिला राजवती की बुखार से मौत हुई। जलालााबाद में बुखार से पीड़ित चार साल के बालक की मौत हुई थी। शहर के मोहल्ला पंसारियान में 11 वर्षीय कक्षा छह की छात्रा दीक्षा की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले गांव भंदौड़ा में 31 वर्षीय संदीप उर्फ बबलू की बुखार से मौत हुई। हसनपुर लुहारी में मनोज की बुखार से मौत हो गई। मंगलवार को बनत निवासी चांदवीर की बुखार से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें