फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तेजी से बढ़ रहा बुखार का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ ऊन/ कैराना/ बाबरी/ थानाभवन/ कांधला। जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास बुखार से निपटने के इंतजाम नाकाफी हैं। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिले में डेंगू की एलाइजा जांच की सुविधा नहीं है। सहारनपुर या मुजफ्फरनगर सैंपल जांच को भेजे जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अभी तक 29 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कांधला क्षेत्र में भी बुखार से पीड़ित महिला व पुरुषों की संख्या बढ़ती जा रही है। कस्बे के सीएससी में बुखार से पीड़ित महिला पुरुषों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ितों का उपचार के बाद दवाई वितरित की। सीएचसी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज के साथ-साथ नगर व क्षेत्र में बुखार से पीड़ित लोगों की भी संख्या बढ़ रही है। ज्यादातर वायरल बुखार से पीड़ित लोग ओपीडी पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी सीएचसी की ओपीडी पर लगभग 14 बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। जिसमें वायरल बुखार से पीड़ित सात व टाइफाइड और मलेरिया से पीड़ित सात मरीज शामिल रहे।
ऊन क्षेत्र में घर-घर में बुखार के मरीज
ऊन क्षेत्र में बुखार के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। घर के किसी एक सदस्य को बुखार होने पर अन्य सदस्य भी बुखार की चपेट में आने लगे हैं। कस्बा क्षेत्र में स्कूल से आने के बाद बच्चे भी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। निजी क्लीनिक पर बुखार के रोगियों की ही भीड़ लगातार लग रही है। कस्बे में मच्छरों का भारी प्रकोप है। जिससे बुखार बढ़ रहा है। कस्बे का सरकारी अस्पताल चार बजे बंद हो जाता है। ऐसे में अन्य समय दवा लेने के लिए लोगों को मजबूरन इलाज के लिए झोलाछाप के पास जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फार्मेसिस्ट दे रहे हैं दवाई
बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्साधिकारी का दस माह पहले बलिया ट्रांसफर हो गया था। अभी तक किसी की तैनाती नही हो पाई है। यहां फार्मासिस्ट नितिन त्यागी मरीजों को दवाई देते हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे तक 36 मरीजों को दवाई दी गई। फार्मासिस्ट नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि केंद्र पर अधिकतर नजला, जुकाम ,खांसी के मरीज आ रहे हैं। बाबरी निवासी चंद्रपाल ने बताया कि दो दिनों से बुखार आ रहा है दवाई लेने आया हूं। हिरनवाड़ा निवासी हिमानी अपने तीन वर्षीय पुत्र नवनीत को केंद्र पर बुखार की दवाई दिलाने को आई थी। कैडी निवासी महिला शबीना भी बुखार से संबंधित दवाई लेने पहुंची।
थानाभवन में रोजाना आ रहे तीन सौ मरीज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में प्रतिदिन तीन सौ के लगभग मरीज आ रहे हैं। जिनमें तीस से चालीस मरीज बुखार के होते हैं, बाकी मरीज एलर्जी, जुकाम, शुगर, टीबी आदि बीमारियों के होते हैं। केंद्र अधीक्षक नवजीत बेदी ने बताया अभी तक क्षेत्र मे डेंगू बुखार की कोई सूचना नहीं है, न ही कोई मरीज आया है। केंद्र पर दो डॉक्टर एमबीबीएस हैं। एमरजेंसी में जलालाबाद व कच्ची गढ़ी से भी दोनों डॉक्टरों को बुला लिया जाता है। केंद्र पर एक आयुर्वेदिक महिला चिकित्सक भी नियुक्त है।
सीएचसी पर वायरल बुखार और खुजली के आ रहे मरीज
त्योहारों की छुट्टी के बाद कैराना के सरकारी अस्पताल पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को ओपीडी में 483 नए मरीज के पर्चे बने तो वहीं शनिवार दोपहर 12 बजे तक 225 नए मरीज के पर्चे बन चुके थे। सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि इस समय मौसम बदलने के कारण जुकाम और वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। यह बुखार मौसम में ठंड बढ़ने के कारण अक्सर इन महीनों में हो जाता है। इसके अलावा खुजली के भी मरीज काफी आ रहे हैं।
कोट ...........
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवाई उपलब्ध है। छह सीएचसी पर डेंगू वार्ड भी बनाए गए हैं। चिकित्सकों की कमी को लेकर शासन को लिखा गया है।- संजय अग्रवाल, सीएमओ।

कैराना में सरकारी अस्पताल पर लगी मरीजों की भीड़।- फोटो : SHAMLI

ऊन सीएचसी मरीजों की जांच करते चिकित्सक।- फोटो : SHAMLI

ऊन सीएचसी मरीजों की भीड़।- फोटो : SHAMLI

बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने पहुंचा मरीज चंद्रपाल।- फोटो : SHAMLI

बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिजनों के साथ जांच कराने पहुंचा बच्चा नवनीत राणा।- फोटो : SHAMLI

बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को दवाई देता फार्मासिस्ट।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें