फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खेत में लगे जाल में फंसी मादा तेंदुआ

विज्ञापन
शामली पिंजरे में बंद   तेंदुआ
विज्ञापन
कांधला (शामली)। शुक्रवार की देर रात गांव सुन्ना में खेत में लगे जाल में मादा तेंदुआ फंस गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। जिसे टीम ने सहारनपुर के जंगल में छुड़वा दिया है। मेडिकल परीक्षण में मादा तेंदुआ स्वस्थ मिली है। उधर, खेत में जाल लगाने पर अज्ञात में किसान के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धारा 9 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कांधला के एक प्राइवेट अस्पताल से गांव सुन्ना निवासी साहूल मलिक अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह कांधला-बुढ़ाना मार्ग से गांव की और कुछ दूरी पर चला तो सामने देखा कि तेंदुआ पास के ईख के खेत में किसी जाल में फंसा हुआ है और वह बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है। मामले की सूचना खेत मालिक को दी गई। ग्रामीणों ने एलान करा दिया की खेत में तेंदुआ आ गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फंसे तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास किया, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। इसके बाद मेरठ से वन विभाग के एक्सपर्ट को बुलाया गया। जिनकी मदद से करीब पांच घंटे बाद शनिवार सुबह चार बजे तेंदुए को रेस्क्यू कर शामली लाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि खेत में जाल लगाने पर अज्ञात किसान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किसान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू किया गया तेंदुआ मादा है, जिसे सहारनपुर छोड़ा जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें