फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli : दो दिन से रजवाहे में पड़े बोरे को नोंच रहे थे कुत्ते, जांच की तो निकला युवती का शव, नहीं हुई पहचान

Sun, 19 Mar 2023 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के थानाभवन में दो दिन से रजवाहे में पड़े बोरे को कुत्ते नोंच रहे थे। राहगीरों ने पहले तो इसे अनदेखा कर दिया। ग्रामीणों ने देखा तो बोरे में युवती का शव था। पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने बारे से शव को निकलवाया और पहचान कराने की कोशिश की लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के थानाभवन में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक प्लास्टिक के बोरे में एक महिला का शव मिला। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के इस्माईलपुर के जंगल में रविवार सुबह रजवाहे में महिला का शव प्लाटिक के बोरे में मिला। उसे कुत्ते नोच रहे थे। जिसे देखकर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस्माईलपुर के जंगल में सूखे रजवाहे में दो दिन से प्लास्टिक का बोरा पड़ा था। तब किसी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। रजवाहे में पानी नहीं था। रविवार सुबह कुत्ते बोरे को नोच रहे थे तो उसके अंदर से एक युवती (25)  का शव निकला। जिसे देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: राज्यपाल आज मेरठ में, नौचंदी मेले का आज होगा भव्य आगाज, हड़ताल से चरमराई बिजली व्यवस्था
विज्ञापन


सूचना पर थानाभवन और मुजफ्फरनगर की चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में थानाभवन क्षेत्र का मामला निकला।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। एसपी का कहना है कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों से गायब महिलाओं की सूचना एकत्र की जा रही है। शिनाख्त होने पर हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें