फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भूकंप के झटके महसूस कर लोग घरों से बाहर निकले, नुकसान की कोई सूचना नहीं

Sat, 04 Feb 2023 06:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, शामली।

सार

भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई।
विज्ञापन
Earthquake : भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 दिन में तीसरी बार भूकंप से जिले में दहशत फैल गई। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक भूकंप के झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात जब जिले में काफी लोग नींद के आगोश में थे और बाकी सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी करीब 9:30 बजे अचानक धरती हिलने लगी। भूकंप का अहसास होने पर लोग घबरा गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई। भूकंप के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें