- कीटनाशक के फोटो के साथ लिखा था गुड बाय माई लाइफ, पुलिस ने पहुंचकर समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नाबालिग छात्रा ने फेल होने के डर से आत्महत्या का मन बना लिया। कीटनाशक के फोटो के साथ गुड बाय माई लाइफ लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इसका पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को समझाया। उसके मन से आत्महत्या का दूर कर उसकी जान बचाई।
घटना बाबरी क्षेत्र के गांव की शनिवार देर रात की है। एक छात्रा ने फेल होने के डर से आत्महत्या का मन बना लिया। रात 12:22 बजे इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें कीटनाशक का फोटो था और गुड बाय माई लाइफ लिखा था। डीजीपी मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल ने इसकी सूचना जिले की सोशल मीडिया सेल को दी। जिस पर थानाध्यक्ष बाबरी तत्काल गांव पहुंचे और पोस्ट करने वाली छात्रा के बारे में पता किया। जिसमें पता चला कि पोस्ट नाबालिग छात्रा ने फेल होने के डर की वजह से की है। इसका पता छात्रा के परिजनों को भी नही था।
थानाध्यक्ष ने छात्रा से ऐसी पोस्ट करने का कारण जानकर परिजनों के सामने खुदखुशी करने के विचार को उसके मन से दूर किया। भविष्य में ऐसा न करने को समझाया-बुझाया।