गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मेन बस स्टैंड पर लटकते तार लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
कस्बा गढ़ीपुख़्ता शामली बस स्टैंड पर विद्युत लाइन को लेकर स्थिति ठीक नहीं है। कस्बेवासियों का कहना है कि कस्बे में मेन बस स्टैंड पर 11000 केवी की दो लाइनें हैं। जो आपस में हवा के चलने से मिल जाती है और जोरदार आवाज होती है। जिससे वहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। भगवानदास, इनाम, गुलफाम, धर्मवीर, सलमान, शुभम, साहिब, रामपाल, मुजम्मिल और काला आदि ने बताया कि कई बार विद्युत निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। विभाग के अवर अभियंता रवि शंकर का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।