फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अकबरपुर सुनहेटी में तेंदुए की सूचना से ग्रामीणों में खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव अकबरपुर सुनहेटी में तेंदुए के आने की सूचना के चलते ग्रामीणों में खौफ बना है। वन दरोगा ने अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर जानकारी ली। वहीं गांव में तेंदुआ देखे जाने की किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


पिछले शनिवार को अकबरपुर सुनहेटी के बाहरी क्षेत्र की बस्ती में रहने वाले 65 वर्षीय नसीर को जंगली जानवर ने हमला करके घायल कर दिया था। अफवाह उड़ी थी कि नसीर के ऊपर तेंदुए ने हमला किया। वहीं हाथ व चेहरा जख्मी होने के चलते नसीर को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। नसीर का कहना था कि उसके ऊपर तेंदुए जैसे दिखने वाले जानवर ने हमला किया था। तेंदुए की खबर फैलने के बाद वन दरोगा वंश मलिक अपनी टीम के साथ अकबरपुर सुनहेटी पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान वन विभाग की टीम को पता चला कि गांव में एक पागल कुत्ते ने कई ग्रामीणों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया था। उक्त कुत्ते की एक्टिविटी गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी देखी गई। ग्राम प्रधान पति हारुण ने बताया कि गांव में पागल कुत्ते द्वारा हमला करने की बात पता चली थी, जिसे ग्रामीणों ने मार दिया था। तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व प्रधान दाउद अली ने बताया कि शनिवार को गांव के बाहरी बस्ती में नसीर के ऊपर हमला हुआ था।
इन्होंने कहा...
नसीर के हाथ और चेहरे पर घाव बने हैं। तेंदुआ हमला करते समय जानवर अथवा मनुष्य की गर्दन पर वार करता है। गांव में जाकर जानकारी की थी। पागल कुत्ते द्वारा हमला करने की बात सामने आयी है, जिसे ग्रामीणों ने मार दिया था। अभी तक तेंदुआ देखे जाने की किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वंश मलिक वन दरोगा शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें