फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल के खतरे से सतर्क रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। टिड्डी दल के फसलों को नुकसान पहुंचाने की आशंका के चलते प्रशासन ने किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान से जुड़े जनपदों में टिड्डी दल के आने का खतरा बना हुआ है। इसका एक दल झांसी में भी घुस आया है। उन्होंने बताया कि करोड़ों की संख्या में एक झुंड के रूप में यह दल फसलों को भारी नुकसान पहुंचाता है। किसान इस दल से बचाव के लिए अपने खेतों में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जरूरी कीटनाशकों का छिड़काव करें। इसके अलावा अन्य बचाव राहत कार्य के लिए चिड़िया और बंदर भगाने के लिये प्रयोग होने वाले तरीकों या शाम को टीन बजाकर, ढोल नगाडे़ बजाकर, पटाखे जलाकर टिड्डी दल को भगाने की कोशिश की तैयारी रखें। डीएम ने बताया कि जनपद में अभी टिड्डी दल का आना नहीं हुआ है। किसानों को पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। डीएम ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए गए है। डीएम यह भी बताया कि टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए आपदा राहत दल का भी गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें