फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लाटरी 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और क्रॉप रेज्ड्यू मैनेजमेंट योजनांतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब, किसान ड्रोन एवं कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। ई-लाटरी कार्यक्रम 11 नवम्बर को प्रातः 11 बजे विकास भवन सभागार में होगा। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग की है, वे नियत समय पर उपस्थित होकर ई-लाटरी में भाग लें। अनुपस्थित रहने वाले किसानों को चयनित लाभार्थियों के नाम से सहमत माना जाएगा और उन्हें कोई आपत्ति दर्ज कराने का अवसर नहीं मिलेगा। किसानों से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपने लाभ सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें