फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों ने तिरंगे झंडे के साथ निकाला ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कैराना। नगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे के साथ ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च निकालकर किसान कलेक्ट्रेट के लिए कूच कर गए।

शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्ग पर खंड विकास कार्यालय के सामने स्थित भारतीय किसान किसान के ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल नंबरदार के नेतृत्व में दर्जनों किसानों के द्वारा ट्रैक्टरों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर मार्च कलेक्ट्रेट के लिए कूच कर गया। ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल नंबरदार ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च कैराना से शामली कलेक्ट्रेट तक निकल गया हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएं। किसानों के गन्ने का बकाया पेमेंट तुरंत दिलवाया जाएं, पिछले दिनों बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का मुआवजा दिया जाएं। किसान एक हैं, यह किसानों की एकता और शक्ति का प्रदर्शन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की ओर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा 2024 में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार सभी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। ट्रैक्टर मार्च में जावेद प्रधान, राजेश प्रधान, साजिद, अल्ताफ खान, वासिल, इंतजार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें