फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों को गेहूं के साथ हरियाणा बॉर्डर पर रोका

Sat, 13 Apr 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बिडौली पुल पर खडी   गेंहू से  भरी टैक्टर ट्रॉली
विज्ञापन
शामली। अपनी गेहूं की फसल लेकर हरियाणा जा रहे किसानों को बाॅर्डर पर रोक दिया गया। हरियाणा पुलिस ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही गेहूं ले जाने की बात कही है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सीजन धान का हो या गेहूं का, किसानों को अपनी फसल हरियाणा ले जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समय गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को किसानों ने हरियाणा में अपना गेहूं ले जाना चाहा तो हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हरियाणा पुलिस ने किसानों को बताया कि पोर्टल के आधार पर ही यूपी के किसानों का गेहूं हरियाणा जा सकेगा। मंगलौरा के किसान संदीप कुमार और ऊदपुर के राहुल, सकौती के नीटू सिंह, काला माजरा गांव के किसान बलकार सिंह, शरण सिंह और परविंदर सिंह आदि किसानों का कहना है कि पड़ोसी हरियाणा राज्य में फसलों को ले जाने में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब गेहूं की फसल की बिक्री के लिए हरियाणा के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी बताया गया है। वे रजिस्ट्रेशन कर रहे है तो वह नहीं हो पा रहा है। किसानों ने सरकार से हरियाणा में यूपी के किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने की मांग की है जिससे वे अपनी फसल हरियाणा में बेच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें