फोटो :
बाबरी। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने क्षेत्र के हिरनवाड़ा, भंदौड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया। किसानों ने 28 के बाद महापंचायत करने की बात कही। कहा कि यदि 28 तक भुगतान नहीं होता तो जल्द ही जगह निर्धारित कर पंचायत की जाएगी। पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की भी किसानों से अपील की गई। जनसंपर्क अभियान में मोनू राणा, नरेंद्र पुंडीर, ठाकुर विश्वास, देशपाल, योगराज शर्मा, संदीप, बृजमोहन, राजपाल सिंह राणा आदि शामिल रहे।